TECH AWARENESS 

आपके फोन पर अनचाहे कॉल्स कभी भी परेशान कर सकते हैं। आजकल देर रात हो या अल सुबह, ऐसे फोन कॉल्स की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। इनमें से कुछ कॉल फ्रॉड भी हो सकते हैं। जानिए, ऐसे उपाय जिनसे इन कॉल से बचा जा सकता है।

कई बार यह Mobile फोन हमें भी परेशान  कर देता है और ऐसा तब होता है जब Spam Calls और Call centre से कॉल्स आते हैं। सभी नेटवर्क प्रोवाइडर कंपनियों ने अपने यूजर्स को इस टेंशन से दूर रखने के लिए खास सर्विस डू नॉट डिस्टर्ब (DND) दी हुई है।

एयरटेल के यूजर्स इस तरह एक्टिवेट करें DND

एयरटेल यूजर्स अगर अपने फोन में DND सर्विस एक्टिवेट करना चाहते हैं तो उसके फोन में एयरटेल की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करना होगा। इसके बाद एयरटेल मोबाइल सर्विस बटन पर क्लिक करना है। फिर यूजर को मोबाइल के Display पर एक Pop-up बॉक्स नजर आएगा जिसमें यूजर को अपना फोन नंबर दर्ज करना है। इसके बाद यूजर को उसके पंजीकृत फोन नंबर पर एक ओटीपी मिलेगा, जिसे यूजर को दर्ज करना है। यह करने के बाद यूजर को स्टॉप ऑल ऑप्शन पर टैप करना है। इसके बाद आपके फोन नंबर पर डीएनडी सर्विस एक्टिवेट होगी।

 BSNL में ऐसे एक्टिवेट करें 

अगर BSNL और MTNL यूजर्स अपने नंबर पर Do Not Disturb सर्विस Activate करना चाहते हैं तो उसके लिए उन्हें सबसे पहले START 0 लिखकर 1909 पर संदेश सेंड करना है। यह करने के बाद DND सर्विस एक्टिवेट कर दी जाएगी। यूजर्स संदेश भेजने के अलावा 1909 पर कॉल करके भी डीएनडी सर्विस को अपने नंबर पर एक्टिवेट कर सकते हैं।

'वी' में ऐसे एक्टिवेट करें

वोडाफोन आइडिया- 'वी' यूजर्स को डीएनडी सर्विस को एक्टिवेट करने के लिस सबसे पहले Vodafone ldea की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है और उसके बाद DND पेज पर जाना है। यहां पर यूजर को अपना नाम, ईमेल आईडी और पंजीकृत फोन नंबर दर्ज करना है। अब डीएनडी विकल्प के लिए यस पर क्लिक करना है। फिर यूजर के फोन नंबर पर एक ओटीपी मिलेगा। इस ओटीपी को दर्ज करना है और उसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करना है। यह करने के बाद यूजर के फोन नंबर पर DND सर्विस को एक्टिवेट कर दिया जाएगा।

जियो के यूजर्स इस तरह एक्टिव करें

रिलायंस जियो यूजर्स को DND सर्विस एक्टिवेट करने के लिए सबसे पहले गूगल प्लेस स्टोर या फिर एप्पल स्टोर पर जाकर My Jio एप को डाउनलोड करना है। उसके बाद एप में लॉगिन करना है। लॉगिन करने के बाद यूजर्स को बायीं ओर नजर आ रहे आइकन पर टैप करके सेटिंग्स में जाना है। यहां पर यूजर को डीएनडी सर्विस नजर आएगी और उसे सिलेक्ट करना है। DND को सिलेक्ट करने के बाद कंपनी की ओर से यूजर को एक संदेश आएगा। उस संदेश में यह लिखा होगा कि सात दिन के अंदर फोन Number पर DND Service को Activate कर दिया जाएगा।