हमारे आसपास के पर्यावरण का प्रभाव वास्तु पर पड़ता है। इनका सही तरह से इस्तेमाल हमें अशुभ परिणामों से बचाता है और शुभ फल प्रदान करता है। कुछ आसान नियमों का पालन कर हम प्रकृति से भी बेहतर परिणाम ले सकते हैं।


1. घर के दक्षिण में गूलर का पेड़ शुभ फलदायी होता है।

2. घर के पूर्व में पीपल का वृक्ष नहीं लगना चाहिए, ये निर्धनता बढ़ाता है।

3. घर के दक्षिण में तुलसी का पौधा हानिकारक है। 

4. घर में कांटे वाले वृक्ष नहीं लगाने चाहिए, ये भय कारक होते हैं। 

5. घर के वायव्य कोण में बेल का पेड़ लगाया जाना चाहिए।

6. घर के बाहर दक्षिण-पश्चिम स्थान में जामुन‌ और नारियल के वृक्ष होना भी शुभ फलदायी होता है।